Delhi Fire: प्रह्लादपुर में एक फैक्ट्री में आग लगी

-आग को काबू करने में चार घंटे से अधिक लगा समय

0 320

नई दिल्ली

दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में स्थित पीवीसी पाइप बनाने वाली एक  फैक्ट्री   में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने में दमकल विभाग की 15 गाड़ी लगाई गईं। आग को काबू करने में चार घंटे से अधिक समय लगा। अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाडिय़ां अब घटनास्थल को ठंडा करने का काम कर रही हैं।

 

Leave A Reply