Delhi Fire: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 30 गाडियां मौके पर पहुंची

0 223

नई दिल्ली

दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को एक प्लास्टिक दाना की फैक्टरी में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मचने लगी। सूत्रों से पता चला है कि सुबह 8.36 बजे प्लास्टिक दाना की फैक्टरी में आग लग थी। इसके कुछ देर बाद दमकल की 30 गाडियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पा लिया है।

Leave A Reply