लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर पर आशा, ANM व स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया जागरूक

सर्वाइकल कैंसर की जांच, पहचान समेत तमाम दी गई जानकारी

0 245

Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ के जानकीपुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए जागरुकता कार्यक्रम में आशा, ANM और दूसरे स्वास्थ्य कर्मचारियों को सर्वाइकल कैंसर की जांच, पहचान समेत तमाम जानकारी दी गई।

राधासखी फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक सिंह के प्रयास से कार्यक्रम सफल
PHC प्रभारी डॉ. नीरज ने बताया कि राधासखी फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक सिंह के प्रयास से हुए कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय और जांच समेत टीकाकरण के लिए जागरुक करना रहा।

आशा, ANM अपने क्षेत्र में किशोरी, युवतियों को टीकाकरण के बारे में बताएं
एलटी योगेश उपाध्याय ने बताया कि आशा, ANM को निर्देश दिया गया कि वह क्षेत्र में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान ही किशोरी, युवतियों को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के बारे में बताएं। उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगी।

Leave A Reply