लखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ: भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

शहीद चंद्रशेखर को भारत रत्न देने, सवर्ण आयोग बनाने, EWS को 10 से बढ़ाकर 20% करने व भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की भी मांग

0 458

लखनऊ
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने व शहीद चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग की है। इसके साथ ही सवर्ण आयोग बनाने, EWS को 10 से बढ़ाकर 20% करने व
भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई है।
राजधानी लखनऊ के विश्वश्वरैया सभागार में आयोजित विशाल ब्राह्मण महाकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने यह मांग की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का देश में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
दिल्ली प्रदेश प्रभारी मुकेश शर्मा ने 10 मांगों के बारे में अवगत कराया।
1- विप्र कल्याण बोर्ड का गठन
2- सवर्ण आयोग का गठन
3- EWS को 10 से 20% बढ़ाया जाए
4- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश
5- भारतीय संस्कृति को 1 से 12 तक अनिवार्य कर राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलवाना
6- मंदिरों के पुजारियों को आर्थिक योगदान (वेतन) दिलाना
7- एससी/ एसटी एक्ट को समाप्त करना
8- शहीद चंदशेखर चन्दर आजाद को भारत रत्न
9- रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए
10- हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए

ब्राह्मण को आज हर समाज के लोग कर रहे अपमानित- मुकेश शर्मा
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के दिल्ली प्रदेश प्रभारी मुकेश शर्मा ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को आज हर समाज के द्वारा अपमानित करने का कार्य किया जा रहा हैं। हमारे समाज का भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका रही है। जब- जब भारत में धार्मिक संकट हुआ, तब- तब ब्राह्मण समाज ने आगे आकर सनातन धर्म को बचाने का कार्य किया। लेकिन आज तक हर तरफ से ब्राह्मण समाज पर आक्रमण करने की कोशिश की जा रही है। ब्राह्मण समाज का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। हज़ारों वर्ष के इतिहास में ब्राह्मण हर समय सनातन धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन आज सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको एक होकर अपने आने वाले भविष्य को गति देने के लिए कार्य करने की जरूरत है।
मुकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) का गठन 2018 में हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.