THALI बजाकर सरकार को जगाएंगे आशा वर्कर्स

मुख्यमंत्री आवास के बाहर चलेगा 'थाली बजाओ सरकार जगाओ' अभियान

0 231

नई दिल्ली
सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 15 हजार का वेतन सहित अन्य मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर्स शुक्रवार को थाली बजाकर मुख्यमंत्री को जगाएगी। दिल्ली आशा वर्कर्स एसोसिएशन (दावा यूनियन) का कहना है कि 28 अगस्त से हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
प्रकाश देवी ने कहा कि पिछले 19 दिनों में सरकार की तरफ से बातचीत का कोई भी कदम नहीं उठाया गया है बल्कि इसके विपरीत आशाओं को हड़ताल से हटाने के लिए डराया और धमकाया जा रहा है। इसलिए सरकार के इस नकारात्मक या उदासीन रवैया के खिलाफ शुक्रवार को 12:30 बजे सभी आशा वर्कर्स अपने धरना स्थल से ‘थाली बजाओ, सरकार जगाओ ‘ कार्यक्रम के तहत थाली बजाते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर जुलूस के रूप में जाएगी।

Leave A Reply