अखिलेश यादव ने ली OP राजभर के बेटे की चुटकी, तो सुभासपा से मिला यह जवाब, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर?

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर इसे बताया अपमान की पराकाष्ठा

0 60

लखनऊ
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर द्वारा चुनावी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से झुक कर माफी मंगवाने को राजभर समाज का अपमान बताया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है। भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा मांगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के खिलाफ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा। अरविंद राजभर घोसी से सुभासपा के प्रत्याशी हैं। सुभासपा भाजपा गठबंधन में शामिल है।
वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने इस घटना पर सफाई दी। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि घोसी में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं की बैठक में अरविंद राजभर ने सिर झुकाकर अपने बड़ों से आशीर्वाद मांगा तो विपक्षी उसे माफ़ी बताने में लग गए हैं। ब्रजेश पाठक ने बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में कहा कि बताइए सब लोग आशीर्वाद देंगे ना? सबने कहा हां। फिर ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे नहीं अरविंद झुककर आशीर्वाद माँगो।
सुभासपा प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद ने अपने से बड़ों के सामने पूरी तरह से झुककर सहृदयता दिखाई। बड़ों का आदर करना और किसी शुभ काम में बड़ों से आशीर्वाद हमारी परंपरा है। इसलिए हम जनता के सामने झुकेंगे, जनता के लिए झुकेंगे और जनता के लिए लड़ेंगे भी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.