AAP UP में महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाएगी- वंशराज दुबे
सभी जिलों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीदे आजम भगत सिंह और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास चलेगा स्वच्छता अभियान
Indinewsline, Lucknow:
आम आदमी पार्टी (AAP) एक मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीदे आजम भगत सिंह और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता इन महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे और उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का प्रयास भी करेंगे। यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने एक बयान के माध्यम से दी।
राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर अभियान चलाने का निर्णय
प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बताया कि राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर यह अभियान चलाने के निर्णय लिया गया है। वंशराज दुबे ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीदे आजम भगत सिंह और हमारे अन्य महान महापुरुषों ने समाज के लिए अपार योगदान दिया है। उनका संघर्ष और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता है। उनकी प्रतिमाओं को सम्मानित करना और उनका क्षेत्र स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। आम आदमी पार्टी इस अभियान के माध्यम से न केवल उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश भी फैलाएगी।
Related Posts