AAP के नेता पदयात्रा कर मांग रहे जेल का जबाव वोट से

मंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान के साथ गोविन्दपुरी, कालकाजी में की पदयात्रा

0 23

नई दिल्ली
आप की वरिष्ठ नेता आतिशी व दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने बुधवार को ‘जेल का जबाव, वोट से’ कैंपेन के तहत गोविन्दपुरी, कालकाजी में पदयात्रा की। अपने मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी से नाराज़ लोगों ने कहा कि, लोकसभा चुनावों में भाजपा की अपने इस षड्यंत्र का कड़ा जबाव मिलेगा। लोगों ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को अपना परिवार माना है, उनके ख़िलाफ़ ऐसा अत्याचार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को इस अति का परिणाम भुगतना होगा।

इस मौक़े पर वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने 2 करोड़ दिल्लीवासियों को अपना परिवार माना है। उनकी हर ज़रूरतों में साथ खड़े रहे है। आज जब केजरीवाल को ज़रूरत तो पूरी दिल्ली उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा भूल गई है-अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ मुख्यमंत्री नहीं है, दिल्ली वालों के लिए उनके बेटे, उनके भाई है, दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते है। यही कारण है कि, मोदी जी ने एक केजरीवाल को गिरफ़्तार किया तो आज दिल्ली के हर गली-मोहल्ले से हज़ारों केजरीवाल मोदी जी की तानाशाही का मुंहतोड़ जबाव देने के लिए निकल पड़े है। और 25 मई को जनता भाजपा की तानाशाही और अत्याचार का सूपड़ा साफ़ करने के लिए, अपने भाई-अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालने के लिए वोट देगी।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से लोग बहुत ग़ुस्सा है। जब जब दिल्ली के लोगों की ज़रूरत रही तो केजरीवाल उनके हर दुख सुख में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहे। आज जब अरविंद केजरीवाल जी को ज़रूरत है तो पूरी दिल्ली उनके साथ खड़ी है।
आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर मोदी और भाजपा ने बहुत बड़ी गलती की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.