जो दूर करेगा NDMC एरिया में व्यापारियों की समस्या, उसे मिलेगा ताज

व्यापारियों ने नई दिल्ली के उम्मीदवार के सामने रख दी शर्तं

0 40

नई दिल्ली
नई दिल्ली के व्यापारियों का वोट उसे ही जाएगा तो क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेगा। दरअसल व्यापारियों ने लोकसभा प्रत्याशियों के सामने शर्तें रख दी हैं। इसे लेकर सोमनाथ भारती और बांसुरी स्वराज को सौंपा NDMC एरिया के व्यापारियों की समस्यायों का मांग पत्र सौंपा गया हैं।
नई दिल्ली ट्रेडर्स एअसोसिएशन (NDTA) ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी सोमनाथ भारती को कनॉट प्लेस में आमंत्रित किया। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) द्वारा आयोजित मीटिंग में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र के व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया जिसमें कनोट प्लेस, जनपथ, पालिका बाजार आदि बाजारों के व्यापारी शामिल हुए।
NDTA ने सोमनाथ भारती को एक मांग पत्र भी सौंपा। इस मांगपत्र के बारे में CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि मीटिंग में NDTA के अध्यक्ष अतुल भार्गव और जनरल सेक्रटरी विक्रम बधवार ने CP की समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि खास तौर से प्रॉपर्टी टैक्स की गणना से व्यापारी परेशान हैं, यहां तीन तरह से टैक्स की गणना होती है, जिसमें सबसे अधिक कर बनता है, उसे वसूला जाता है। ये कई बार 27 गुना तक बढ़ जाता है। ये सीधे तौर पर प्रताड़ना है। दिल्ली नगर निगम की तरह NDMC को प्रॉपर्टी टैक्स की गणना करनी चाहिए। कनॉट प्लेस में बिल्डिंग और दुकानों की मैंटिनेंस करवाना बड़ा मुश्किल है। ढेर सारी परमिशन चाहिए। व्यापारी को इतनी छूट तो मिलनी चाहिए कि दुकान में थोड़ी बहुत मरम्मत करवा लें। व्यापारियों ने कहा कि CP में दुकानें हैं। यहां लाइट कमर्शल वीइकल की एंट्री कुछ समय के लिए खोली जाए। ताकि सामान आसानी से लाया या भिजवाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कनॉट प्लेस को नो हॉकिंग-नो वेंडिंग जोन करार दिया है। फिर भी अवैध वेंडर्स जहां-तहां बैठते हैं। इनके लिए अलग से व्यवस्था की जाए। NDTA ने कुछ दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को भी ऐसा ही मांगपत्र सौंपा था। मीटिंग में दीपक गर्ग, संदीप गुलाटी, लोकेश पाराशर, लेख सिंह और रिया जोन आदि मौजूद रहीं।

दूर हो जाएगी समस्या

आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि यदि वो सांसद चुके गए, तो बाजार की समस्याएं हल होंगी। अभी नई दिल्ली के विधायक और दिल्ली कैंट के विधायक NDMC में सदस्य हैं, यदि स्थानीय सांसद भी ‘आप’ का चुना गया, तो पालिका की बैठक में व्यापार हित में फैसले हो सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.