DPA लखनऊ की बैठक में नए फार्मासिस्टों का हुआ सम्मान

बेहतर काम करने के लिए भी किया गया उत्साहित

0 170

लखनऊ, संवाददाता।
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी के सभागार में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) जिला शाखा लखनऊ की कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए फार्मासिस्टों का स्वागत व सम्मान हुआ। DPA के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण अवस्थी व मंच का संचालन रजत यादव ने किया।
सभी फार्मासिस्टों का स्वागत करते हुए फार्मेसी कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, एडी मंडल लखनऊ के आरएस कनौजिया, चीफ फार्मासिस्ट शकील खान, श्रवण सचान, मदन गोपाल गुप्ता आदि ने उन्हें बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आरबी मौर्या, अविनाश सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, राजेश वरुण, अरविंद सिंह, राज कुमार, जसवंत, रंजीत गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, रामेश चंद्र चौधरी आदि रहे।

Leave A Reply