Akhilesh Yadav के बयान पर मचा बवाल, चुनाव में दिखेगा असर  

स्वाति मालिवाल वाले मामले में आरोपी विभव कुमार लखनऊ में खुलेआम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ घूम रहा – वीरेन्द्र सचदेवा

0 139

नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठकर सपा नेता अखिलेश यादव द्वारा  स्वाति मालीवाल मामले के बयान को शर्मनाक बताया है और कहा कि जब उत्तर प्रदेश में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी तो उस वक्त अखिलेश यादव के पिता और तत्कालिन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि लड़कों से ऐसी गलती हो जाती है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल और उनके सभी नेता चुप्पी शर्मनाक साध कर बैठे हैं। दूसरी तरफ जो संसद सदस्य संजय सिंह खंबा ठोककर बोल रहे थे कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर घटना हुई है, वह पूरी तरह झूठ निकला है।

आरोपी वेभव कुमार खुलेआम लखनऊ में घूम रहा- भाजपा 

केजरीवाल ने कोई संज्ञान नही लिया है और वह तो विभव कुमार को साथ लेकर घूम रहे हैं।लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और विभव कुमार के साथ घूमने की तस्वीर सामने आई है। जिसे संजय सिंह खुद अपराधी मान रहे हैं उसी को साथ लेकर घूम रहे हैं।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नारी की सम्मान और अभिमान की बात करना सिर्फ दिखावा है क्योंकि आम आदमी पार्टी का चरित्र बिल्कुल इससे विपरित है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के साथ ही संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उनकी मौजूदगी में यह घटना हुई है, लेकिन यह उनकी गुंडागर्दी है जिसे दिल्ली बर्दाश्त नहीं करेगी और अरविंद केजरीवाल को अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इस मामले में एन.सी.डब्ल्यू. के नोटिस के बाद अब हम उम्मीद करते हैं कि अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगी विभव को नहीं बचा पाएंगे और  स्वाती मालीवाल की घटना का सच सबके सामने आएगा।

Leave A Reply