लखनऊ: आग से किसानों की डेढ बीघे गेंहू की फसल जलकर राख, मौके पर नहीं पहुंची थी दमकल

ग्रामीणों ने आग को बुझाकर अन्य किसानों की फसलो को बचाया

0 213

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में निगोहां के ककुहाखेड़ा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते कुछ देर में ही आग ने तीन किसानों के खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे फसल जलकर राख हो गयी। समय रहते ग्रामीणों ने निजी संसाधनो से आग को बुझाकर अन्य किसानों की फसलो को जलने से बचा लिया। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड के मौके पर ना पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
निगोहां के ककुहाखेड़ा गांव के पास स्थित जंगल में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी थी। देखते ही देखते कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ दूर पर स्थित किसानों के खेतो में पकी खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से तीन किसानों कमलाकांत, राजाराम व सुंदर की डेढ़ बीघा के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।

Leave A Reply