Delhi Assembly की बैठक आठ अप्रैल तक स्थगित

0 134

नई दिल्ली 

दिल्ली विधानसभा की बैठक सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के सदस्यों की नारेबाजी के बीच आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गई। आप विधायक राजेश गुप्ता ने भाजपा पर आबकारी नीति मामले में एक आरोपी से चुनावी बॉण्ड के जरिए 60 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया और भाजपा से इस पर जवाब मांगा। इसके बाद आप विधायक सदन के आसन के समीप आए गए और भाजपा से चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर जवाब मांगते हुए नारे लगाने लगे। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने आप के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद सदन की कार्यवाही आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गई।

Leave A Reply