विधायक शिवचरण गोयल ने DJB चेयरमैन संग किया रामा रोड पर निरीक्षण, समस्या समाधान के निर्देश

नाला और सीवर से ओवरफ्लो की आ रही समस्या, निस्तारण के निर्देश

0 135

नई दिल्ली

मोती नगर विधायक शिवचरण गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड चेयरमैन सोमनाथ भारती और PWD अधिकारियों के साथ गुरुवार को रामा रोड पर निरीक्षण किया। यहां नाला और सीवर से ओवरफ्लो की समस्या आ रही है।
विधायक व दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सोमनाथ भारती ने मौके पर बी-58 रामा रोड पर चल रही नाला और सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिए।
इससे लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।यहां मेट्रो निर्माण के समय 10 फीट के नाले को 5 फीट कर दिया गया। जिसके कारण सीवर में ओवरफ्लो हो रहा था। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए और एक हफ्ते के अंदर इस समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया।

 

Leave A Reply