Diwali पर दिल्ली सरकार 80 हजार कर्मचारियों को देगी बोनस , जानिए क्या मिलेगा।

बोनस पर 56 करोड़ का खर्चा ,

0 103

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार में काम कर रहे कर्मचरियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली के त्यौहार पर 7-7 हजार रुपये का बोनस है  उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार में काम करने वाली कर्मचारी मेरा परिवार है। उनके लिए खुशखबरी लेकर आया हूं । दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विसेज आदि के क्षेत्र में जितने शानदार काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं। ये महीना त्योहारों है। फेस्टिवल सीजन में सभी ग्रुप बी नॉन गजेटिड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस दे रहे हैं। ये फैसला हमने दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है। दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार कर्मचारी है। ये बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएगी। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है। ये आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply