रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ असफल योजना- वीरेंद्र सचदेवा

ये योजना AAP कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहायता देने के लिए लाया जा रहा है - वीरेंद्र सचदेवा

0 140

नई दिल्ली 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार की रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ की योजना को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर अपने पुराने खेल खेलने पर वापस आ गई है । रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ एक ऐसी योजना है जो पिछले कुछ वर्षों में प्रदूषण को कम करने में नाकाम है और इसकी व्यवहार्यता का समर्थन करने वाला कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है।दरअसल पिछले साल विभागीय आपत्ति के कारण रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ को लागू करने की अनुमति नहीं दी गई थी।  लेकिन, अब मंत्री गोपाल राय इसे फिर से लाए हैं और हमें नहीं पता कि अधिकारियों ने इसे मंजूरी दी है या नहीं और इसके वित्तीय निहितार्थ क्या होंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ योजना एक असफल योजना है जिसका प्रदूषण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, इसे सिर्फ आप कार्यकर्ताओं को आर्थिक मदद देने के लिए लाया जा रहा है।

Leave A Reply