AASHA WORKER का ऐलान, 28 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

0 544

नई दिल्ली

वेतन विसंगति को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली की आशा वर्कर ने 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है। इससे पहले आशा वर्कर ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के स्थानीय कार्यालय पर रैली निकाली थी।
दिल्ली आशा वर्कर्स एसोसिएशन (दावा ) का कहना है कि कोर इंसेंटिव हटाकर 15 हजार तनख्वाह करने, सभी इंसेंटिव 4 गुना बढ़ाने, बिना इंसेंटिव के कोई काम ना करवाने, आशाओं को डरा धमका कर काम कराना बंद करवाने, आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसे मांग को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन हमारी बात सुनी नहीं जा रही है। इसके विरोध में 28 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जाएगा।

Leave A Reply