प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण के लिए IRITM लखनऊ एवं CILT इंडिया के बीच MoU

दोनों संस्थानों के अफसरों ने किए MoU पर हस्ताक्षर

24

Lucknow: लखनऊ स्थित भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) एवं चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ट्रांसपोर्ट इंडिया (CILT India) के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU से दोनों संस्थानों के बीच प्रशिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान आदान-प्रदान एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूती मिलेगी।

पेशेवर दक्षताओं में वृद्धि तथा संस्थागत सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Lucknow
Lucknow

IRITM की प्रोफेसर (प्रशासन) के मुताबिक, इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, सेमिनार, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का विकास एवं ज्ञान साझा करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे पेशेवर दक्षताओं में वृद्धि तथा संस्थागत सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों संस्थानों के अफसरों ने किए MoU पर हस्ताक्षर

Lucknow
Lucknow

इस MoU पर CILT इंडिया के महासचिव संजीव गर्ग तथा IRITM के महानिदेशक व CRIS के प्रबंध निदेशक जी. वी. एल. सत्य कुमार द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर IRITM, CILT इंडिया एवं CRIS के अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह साझेदारी रेलवे एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल, ज्ञान-संपन्न एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यबल विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Comments are closed.