Lucknow: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर CMO कार्यालय पर धरना देंगे फार्मासिस्ट
आंदोलन तेज, महानिदेशक कार्यालय पर भी होगा प्रदर्शन
Lucknow: लंबित 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद लखनऊ के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट 13 नवंबर, शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे।
20 को महानिदेशक के कार्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन
संघ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी और मंत्री कपिल वर्मा ने बताया कि धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन CMO को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 20 नवंबर को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
18 सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
इसमें जनपद के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल होंगे। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से 18 सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार अनदेखी के चलते फार्मासिस्टों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
Comments are closed.