लोहिया संस्थान में नर्सिंग छात्रों ने किया बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा का भ्रमण

CME क्विज में 2024 बैच के 3 छात्रों ने जीते पुरस्कार

20

Lucknow: गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के BSC नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर (2024 बैच) के विद्यार्थियों ने गुरुवार के इंस्टीट्यूट की जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन (BMW) सुविधा का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार मुडगल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

भ्रमण में छात्रों ने सीखा यह विशेष ज्ञान

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर डॉ. नवीन जे.एच., एसोसिएट प्रोफेसर; जयवर्धन सिंह, ट्यूटर; तथा मधुसूदन, नर्सिंग ऑफिसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, संग्रहण, पृथक्करण (Segregation), परिवहन और सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अलग-अलग अपशिष्ट रखने की प्रक्रिया को समझाया

छात्रों को BMW के तहत विभिन्न रंगों के कूड़ेदानों व बैगों — पीले, लाल, सफेद और नीले — के उपयोग और उनमें अलग-अलग अपशिष्ट रखने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा अस्पताल में उत्पन्न जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन, संक्रमण की रोकथाम, स्वास्थ्यकर्मियों व पर्यावरण की सुरक्षा और BMW नियमों के अनुपालन के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

CME में क्विज, 3 छात्र विजेता

इसी क्रम में विद्यार्थियों ने संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 2024 बैच के तीन विद्यार्थियों ने विजेता स्थान प्राप्त कर कॉलेज ऑफ नर्सिंग का गौरव बढ़ाया।

यह रहा इसका मुख्य उद्देश्य

इस शैक्षणिक गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण और माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान देना तथा उनकी शैक्षणिक समझ और सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

Comments are closed.