विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी क्लीनिक, मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

11

Lucknow: IT चौराहा स्थित विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में गुरुवार को हृदय, फेफड़ों, छाती एवं रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के निदान व उपचार के लिए निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक व वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन किया गया।

प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

Lucknow
Lucknow

वरिष्ठ कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जन प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास ने सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया।क्लीनिक में सीने में दर्द, पैर की नस खराब होने, सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों ने निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाया। उन्हें आवश्यक जांच, उपचार की प्रक्रिया और आगे की देखभाल के बारे में भी सलाह दी गई।

समय पर पहचान जरूरी

प्रो. बिस्वास ने कहा कि हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं की बीमारियों में समय पर पहचान और उपचार का विशेष महत्व है। कई बार शुरुआती लक्षण सामान्य लगते हैं, इसलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। किसी भी असामान्य या लगातार बने रहने वाले लक्षण की अनदेखी न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें।

जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी सेवा भाव से जनकल्याण के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

अगला क्लीनिक कल

यह निःशुल्क क्लीनिक 6 नवंबर को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

Comments are closed.