धन्वंतरि जयंती पर चीफ फार्मासिस्ट S.M. त्रिपाठी समेत कई फार्मेसी अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदान किया सम्मान

12

Lucknow: धन्वंतरि जयंती के अवसर पर
चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए बलरामपुर अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट S.M. त्रिपाठी को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं KGMU में चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने प्रदान किया।

लोहिया परिकल्प भवन में सम्मान समारोह का आयोजन

धन्वंतरि सेवा न्यास द्वारा गुरुवार को लखनऊ के तेलीबाग स्थित राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही विवेक कुमार श्रीवास्तव (फार्मासिस्ट), विजय दीक्षित, अल्का यादव, गजानन मिश्र, मुकेश जोशी, श्याम मुरारी आदि स्वास्थ्य कर्मियों को भी चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये लोग भी कार्यक्रम रहें शामिल

इस अवसर पर डॉ. A.K. गुप्ता (चेस्ट विभाग), शिवम पांडेय, आदर्श बाजपेई एवं अन्य चिकित्सालयों के हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.