लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नर्सेज का विरोध- प्रदर्शन जारी
नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर दे रहीं अपनी सेवाएं
Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में नर्सेज का विरोध- प्रदर्शन मंगलवार को 5वें दिन भी जारी रहा। राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 9 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में आंदोलन जारी
इस आंदोलन के तहत प्रदेश भर की नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा।
शासन-प्रशासन मांगों को लेकर पूरी तरह उदासीन
आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
Comments are closed.