Lucknow: रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र के वार्षिकोत्सव में 54 उत्कृष्ट चिकित्सक होंगे सम्मानित

मेधावी विद्यार्थियों को भी मिलेगा सम्मान, दी जाएगी स्कॉलरशिप

32

Lucknow: खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र का 18 वां वार्षिकोत्सव 15 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी मानस भवन में इसका आयोजन होगा।सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति द्वारा संचालित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र के वार्षिकोत्सव के मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ 54 चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।

21 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्कलारशिप

Lucknow
Lucknow

साथ ही 12वीं व 10वीं के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कलारशिप देकर भी पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को हजरतगंज के मोतीमहल डीलक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में लखनऊ सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संस्थापक हरी जीवन रस्तोगी ने दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये मुख्य पदाधिकारी भी रहें शामिल

इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र के अध्यक्ष विष्णु बल्लभ और महामंत्री अमित रस्तोगी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि
शनिवार को सायं चार बजे से वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ होगा।

वार्षिकोत्सव में ये अतिथि होंगे शामिल

इसमें मुख्य अतिथि कानपुर के स्वदेशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक महेश कुमार रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि धर्मशिला नारायण सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल दिल्ली के रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. (कर्नल) विकास रस्तोगी, आनंद हास्पिटल लखनऊ के निदेशक डॉ. अतुल रस्तोगी, एफआईसीओजी की एमडी डॉ. अंशुमाला रस्तोगी शामिल होंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नई समिति के पदाधिकारियों का कराएंगे शपथ ग्रहण

पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि वार्षिकोत्सव में अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद समिति की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके साथ ही पांच स्मारिका का विमोचन भी होगा, जिसमें लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज, सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति, हरिश्चन्द्र दर्पण समिति, महिला समिति ‘सुहासिनी’ और रस्तोगी स्किल डेवलपमेन्ट एण्ड स्टार्टअप कमेटी शामिल है।

Comments are closed.