बलरामपुर अस्पताल में लम्बे समय बाद ‘संडे इवनिंग राउंड’ की शुरुआत
रविवार को भी खुला रहा प्रशासनिक कार्यालय
Lucknow: बलरामपुर अस्पताल में लम्बे समय बाद संडे इवनिंग राउंड (Sunday Evening Round) की व्यवस्था शुरू की गयी है। अस्पताल के निदेशक डॉ. BKS चौहान ने रविवार को सघन राउंड भी लिया। उनके साथ CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। विधानसभा सत्र के दृष्टिगत प्रशासनिक कार्यालय खुला रहा।
वार्डों में तैनात नर्सिंग स्टाफ के लिए बेहद सख्त निर्देश जारी

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने वार्डों में तैनात नर्सिंग स्टाफ के लिए बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। मरीज के भर्ती होने का समय, बीमारी का विवरण तथा उपचार कर रहे चिकित्सक की पूरी जानकारी (ऑन-टिप) होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह, शाम और देर रात तक त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी। साथ ही देर रात की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए विशेष अधिकारियों की टीम गठित की गयी है।
मरीजों के इलाज और सेवाओं में नहीं बर्दाश्त की जाएगी लापरवाही- डॉ. BKS चौहान
निदेशक डॉ. BKS चौहान ने कहा कि मरीजों के इलाज और सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सघन निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट राजीव कनौजिया, अजय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
Comments are closed.