रस्तोगी परामर्श केन्द्र के चिकित्सा शिविर में 370 मरीजों को मिला नि:शुल्क इलाज

102 की हड्डी और कैल्शियम व 115 मरीजोंं की हुईं खून संबंधी जांचें

14

Lucknow Team: खालाबाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केन्द्र में रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में 370 मरीजों को निःशुल्क इलाज मिला। इनमें करीब 102 की हड्डी और कैल्शियम जबकि 115 मरीजोंं की खून संबंधी जांचें भी की गयीं।

इन प्रमुख चिकित्सको ने दिया परामर्श

Lucknow
Lucknow

शिविर में KGMU के रेस्पिरेटरी विभाग के डॉ. प्रफुल्ल, जनरल फिजीशियन डॉ. रितुराज गुप्ता, होम्योपैथ के डॉ. आरसी गुप्ता, स्त्री रोग डॉ. शिखा मिश्रा ने परामर्श दिया।

माह के अंतिम रविवार को लगता है यह विशेष शिविर

केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि हर माह के अंतिम रविवार को इस विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। मरीजों को उपचार के साथ दवाएं भी नि:शुल्क देते हैं।

Comments are closed.