लखनऊ मंडल में अवैध वेंडरों के खिलाफ चला अभियान, स्टेशन व ट्रेनों में 9 अनधिकृत विक्रेता पकड़े

आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु सभी वेंडर RPF को सुपुर्द

109

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अभियान के तहत स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेच रहे 9 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा है। इन सभी वेंडरों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द कर दिया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने मंगलवार को दी।

16 विशेष जांच अभियानों में कुल 56 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा

Lucknow
Lucknow

Sr. DCM श्री गुप्ता के मुताबिक, जून में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाए गए 16 विशेष जांच अभियानों के दौरान कुल 56 अनधिकृत वेंडरों को परिसर एवं ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसर में अनधिकृत विक्रेताओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लखनऊ सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

जुलाई में कैटरिंग विभाग के दो विशेष जांच अभियान संचालित

लखनऊ स्टेशन पर जुलाई माह में कैटरिंग विभाग द्वारा दो विशेष जांच अभियान संचालित किए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद्य व पेय पदार्थ खरीदें। किसी भी अनधिकृत वेंडर से सामान खरीदने से बचें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम रेलवे कर्मचारी अथवा RPF को दें।

Comments are closed.