Lucknow: चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों को मिला उपचार

150 मरीजोंं की खून संबंधी जांचें भी हुईं

120

Lucknow: खालाबाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केन्द्र में रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों को उपचार मिला। इनमें करीब 150 मरीजोंं की खून संबंधी जांचें भी की गयीं। इस दौरान इलाज और जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हर माह के अंतिम रविवार को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर में एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा विद्या के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि हर माह के अंतिम रविवार को इस विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। मरीजों को उपचार के साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं। हरी जीवन रस्तोगी बतातें हैं कि हर सेवा नारायण सेवा के आधार पर सबको इलाज मुहैया कराया जाता है।

Comments are closed.