ब्रजेश पाठक की पत्नी की मौजूदगी में हुआ 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

बटुकों को भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दिया आशीर्वाद

204

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की मौजूदगी में 51 बटुकों को द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ। कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने दसौली बसहा स्थित सद्गुरू कबीर जागू आश्रम में गुरुवार को इसका आयोजन किया गया। श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में यह आयोजित किया गया था।

परिवारीजनों के साथ सुबह ही पहुंच गये थे बटुक

Lucknow
Lucknow

इस मौके पर श्री श्री 108 महंत योगेंद्र साहेब, नम्रता पाठक सहित कई प्रमुख साधु-संतों ने बटुकों को भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि विधिविधान के साथ कार्यक्रम में यज्ञोपवीत समारोह की शुरूआत हुयी। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार बटुक अपने परिवारीजनों के साथ सुबह ही पहुंच गये थे। जिन्हें बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। देर शाम तक समारोह चलता रहा।

अगले साल 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास

गुरूकुलम के प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि पिछले दो कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुये अगले साल 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास किया जायेगा। गौरतलब है कि इस संस्कार के अंतर्गत विशिष्ट धार्मिक विधियों के बाद बालक को यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण कराया जाता है। परंपरा के अनुसार, ब्राह्मण बालक का यह संस्कार 9वें वर्ष में, क्षत्रिय का 11वें वर्ष में और वैश्य का 12वें वर्ष में करने का विधान है।

 

Comments are closed.