मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का

207

Lucknow: श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 44वां श्री श्याम निशानोत्सव ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। जमघट म्हारे श्याम का थीम पर आधारित तीन दिवसीय श्याम निशानोत्सव 20 फरवरी से शुरु होगा।

नामचीन भजन गायक भक्तिमय भजनों की सरिता बहाएंगे 

Lucknow
Lucknow

श्याम निशानोत्सव के शुरुआती दो दिन नामचीन भजन गायक सुंदर-सुंदर भक्तिमय भजनों की सरिता बहाएंगे और तीसरे दिन सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 फरवरी को जयपुर के संजय पारीक, कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक और 21 फरवरी को कोलकाता के संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल एवं कानपुर के कुमार मुकेश बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। इस बार श्री श्याम ज्योत मंडल के सदस्य राजस्थानी पगड़ी में नजर आएगे।

प्रेसवार्ता में पत्रकारों दी गई जानकारी    

इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार सजाया जाएगा। पंडाल की बनावट ‘रंगा माटीर बांग्ला’ जैसे विषयों से प्रेरित होगी, जहां बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला को एक आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा।

बाबा का राजदरबार बिष्णुपुर की विशिष्ट ‘रासमंच’ और ‘पंचरत्न’ स्थापत्य शैलियों के सूक्ष्म विवरणों पर आधारित

Lucknow
Lucknow

पंडाल में टेराकोटा नक्काशी का उपयोग किया जाएगा। बाबा का राजदरबार बिष्णुपुर की विशिष्ट ‘रासमंच’ और ‘पंचरत्न’ स्थापत्य शैलियों के सूक्ष्म विवरणों पर आधारित है, जो इस संरचना की पिरामिड जैसी बनावट और बहु-स्तरीय मीनारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। भव्य श्याम दरबार का निर्माण कार्य गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के असीम मात्या करेंगे। टेंट का कार्य राम कृष्ण टेंट एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों में अपनी सेवा समर्पित कर रहे है। कानपुर के बाजोरिया से श्याम निशान बनाये गए है एवं दिल्ली से सचिन खाटू नरेश की छवि लाएंगे।

खाटू श्याम मंदिर पर भक्तगण बाबा श्याम को अर्पित करेंगे निशान

मुकेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर भक्तगण बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। निशानोत्सव एवं शोभायात्रा का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। सचिन और मुकेश ने बताया कि मंगलवार 23 फरवरी को बाबा श्याम का निशान लेकर बस से खाटूधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा।

प्रेसवार्ता में ये सभी सदस्य रहें शामिल

Lucknow
Lucknow

प्रेसवार्ता में अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र, सचिन, मुकेश, सक्षम एवं मंडल समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.