उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं के लिए तीन रेलकर्मियों को मिला ‘सेफ्टी अवार्ड’, इनकी सतर्कता से टला हादसा
रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-DRM
Lucknow: लखनऊ मण्डल के DRM ने सोमवार को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ‘सेफ्टी अवार्ड’ प्रदान किए। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि “रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन कर्मचारियों ने सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संभावित दुर्घटनाओं को टालने का कार्य किया है, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं।
इन रेलकर्मियों के उदाहरण पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे उदाहरण पूरे मंडल के लिए प्रेरणादायी हैं और हम सभी को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सीख देते हैं।” सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, सम्मानित किए गए कर्मचारियों में विनय कुमार गौड़ (पॉइंट्समैन/अयोध्या धाम जं.), शिवशंकर (गेटमैन/निहालगढ़) एवं कमलेश कुमार (लोको पायलट/रायबरेली) शामिल हैं।
संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
श्री तिवारी ने बताया कि इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, समझदारी और साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध या अन्य तकनीकी समस्या को देखते ही इन्होंने तुरंत आवश्यक कार्रवाई की, संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और गाड़ियों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया।
Comments are closed.