वेटनरी फार्मासिस्टों की 24 साल बाद पदोन्नति, एसोसिएशन ने निदेशक का जताया आभार
संवर्ग में 42 को चीफ फार्मासिस्ट बनाया
Lucknow: पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद पदोन्नति की गई है। संवर्ग में 42 को चीफ फार्मासिस्ट बनाया गया है। इसके लिए वेटनरी फार्मासिस्ट एसो. ने निदेशक डॉ. मेमपाल सिंह का आभार जताया है।
49 पद के सापेक्ष 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति
संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि 49 पद के सापेक्ष 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति की गई है। इनमें 2 लोगों का लिफाफा बन्द है और 5 लोगों का सीआर अधूरा है, इसकी वजह इनकी पदोन्नति नहीं हो सकी है। वहीं निदेशक ने आश्वस्त किया है कि उनका सीआर प्राप्त होने पर पदोन्नति कर दिया जायेगा।
संघ ने कमेटी के सदस्यों का भी जताया आभार
संघ ने गठित कमेटी के सदस्यों संयुक्त निदेशक प्रशासन प्रदीप कुमार, डॉ. राजीव डींगर एवं डॉ. दिनेश कुमार के साथ वरिष्ठ सहायक जयदीप यादव, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार एवं संजय सिंह का भी आभार व्यक्त किया। पदोन्नति के बाद अध्यक्ष किरण सिंह और महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने निदेशक से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इन पदाधिकारियों और फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने भी दी बधाई
प्रान्तीय कार्यकारिणी के संरक्षक आदेश सिंह, संयोजक जेपी सिंह, उपेन्द्रधर द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत, उपाध्यक्ष मनोज शाही, कोषाध्यक्ष कमलेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री नागेश तोमर, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार गौड़, ऑडिटर विकास लाल एवं प्रांतीय प्रवक्ता करतार सिंह ने सभी पदोन्नत फार्मासिस्टों को बधाई दी। फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति वेटनरी फार्मेसिस्ट संघ के निरंतर संघर्ष और प्रयासों से संभव हुआ।
Comments are closed.