महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर रस्तोगी समाज के मेधावियों को मिली स्कॉलरशिप

लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज ने विविध अनुष्ठान कराया संपन्न

82

Lucknow: सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर गुरुवार को रस्तोगी समाज के मेधावियों को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज ने विविध अनुष्ठान संपन्न कराया।

सामूहिक रूप से लोगों ने हवन में डाली आहुतियां

Lucknow
Lucknow

खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र में सुबह सामूहिक रूप से लोगों ने हवन में आहुतियां डाली, इसमें प्रमुख रूप से समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अस्पताल के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी और कोषाध्यक्ष बृजेंद्र रस्तोगी शामिल रहे।

गरबा, गीत- संगीत में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Lucknow
Lucknow

शाम को मुख्य आयोजन महानगर स्थित कल्याण मंडप में मेला उत्सव के रूप में किया गया, इसमें गरबा, गीत- संगीत में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं छात्र- छात्राओं को स्कॉलरशिप भी दी गई। समाज के अध्यक्ष राजन रस्तोगी और संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने संयुक्त रूप से बताया कि 14 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है।

हरिश्चंद्र जी के व्यक्तित्व से समाज को भी कराया गया अवगत

Lucknow
Lucknow

शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं में योगदान पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही देर शाम तक चले कार्यक्रम के जरिए सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को अवगत भी कराया गया।

 

Comments are closed.