लखनऊ मंडल में आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन
DRM सुनील कुमार वर्मा ने की अध्यक्षता
Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को आपदा प्रबंधन तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल के रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने की।
विभिन्न विभाग एवं प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में मंडल के सभी शाखा अधिकारी शामिल रहे। इस टेबल टॉप एक्सरसाइज में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला आपदा प्रबंधन, नगर निगम, अग्निशमन विभाग तथा सिविल डिफेन्स एवं लखनऊ मण्डल के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अभ्यास के दौरान सभी एजेंसियों द्वारा आपदा की स्थिति में उपलब्ध अपने-अपने संसाधनों, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की गई।
संयुक्त कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान विभिन्न प्रकार की संभावित आपदाओं से निपटने हेतु आपसी समन्वय, संसाधनों के साझा उपयोग, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा संयुक्त कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
ऐसी संयुक्त अभ्यास बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर
इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि आपदा के समय सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल एवं पूर्व नियोजित रणनीति से ही जनहानि को न्यूनतम किया जा सकता है। उन्होंने ऐसी संयुक्त अभ्यास बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह टेबल टॉप एक्सरसाइज मंडल की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।
Comments are closed.