माघ मेला-2026: GM ने प्रयागराज के प्रमुख स्टेशनों का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

मौके पर लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत वरिष्ठ अफसर रहे मौजूद

718

Prayagraj: माघ मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रयागराज क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया। मौके पर लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

माघ मेला में प्रस्तावित विशेष प्रबंधन योजनाओं की गहन समीक्षा

Lucknow
Lucknow

महाप्रबंधक ने प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ तथा प्रयागराज संगम का विस्तृत निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन की वर्तमान तैयारियों तथा माघ मेला अवधि के लिए प्रस्तावित विशेष प्रबंधन योजनाओं की गहन समीक्षा भी की। सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, माघ मेला–2026 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु :

Lucknow
Lucknow

• प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ एवं प्रयागराज संगम स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों पर मेला के दौरान यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों के सुचारु संचालन की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

• महाप्रबंधक ने स्टेशन पर स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (ICC) का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ उपलब्ध निगरानी, भीड़ प्रबंधन एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रणालियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

Lucknow
Lucknow

• स्नान पर्वों पर अतिरिक्त ट्रेनें के संचालन की योजना पर चर्चा की गई।

• प्रतीक्षालय, पेयजल, खान-पान स्टॉल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था, साफ–सफाई, अतिरिक्त आस्थाई शौचालय एवं सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की गई।

• महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि के दौरान यात्री सूचना प्रणाली (PA System) एवं डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड को निर्बाध रूप से 24×7 सक्रिय रखा जाए, ताकि सभी यात्रियों को आवश्यक जानकारी बिना किसी विलंब के उपलब्ध हो सके।

Lucknow
Lucknow

• यात्रियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए अस्थायी सुविधाओं जैसे अतिरिक्त टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्रों, बैरिकेडिंग तथा मेडिकल सहायता उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा की गई।

• भीड़ नियंत्रण हेतु स्टेशनों पर 1500 अतिरिक्त स्टाफ, जिसमे चेकिंग एवं बुकिंग के 200 कर्मचारी तथा, 400 RPF/GRP के जवानों की तैनाती की जा रही है।

• स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म प्रबंधन, मार्गदर्शन संकेतक, QRT टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

Lucknow
Lucknow

• स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता केंद्र, खोया–पाया केंद्र तथा अतिरिक्त स्वच्छता कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

• श्रद्धालुओं के आवागमन के निर्बाध संचालन तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे मे जानकारी ली एवं उपस्थित अधिकारियों को पूर्व तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Lucknow
Lucknow

• निरीक्षण के उपरांत GM ने प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान किया।

Comments are closed.