PCCM ने वाराणसी स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
दिल्ली से वाराणसी पहुंचे PCCM ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय आदि का का लिया जायजा
Lucknow: उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) नरसिंह ने सोमवार को वाराणसी स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। दिल्ली से वाराणसी पहुंचे PCCM ने अपने दौरे के दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तारपूर्वक अवलोकन एवं मूल्यांकन किया।
प्रकाश एवं सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का भी लिया जायज़ा

इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ प्रबंधन, यात्री आवागमन की सुगमता, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश एवं सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने पार्सल कार्यालय में पार्सल हैंडलिंग प्रक्रियाओं, रसीद/प्रेषण व्यवस्था तथा स्टाफ की कार्यकुशलता की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
चिह्नित सभी बिंदुओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश

PCCM ने कहा कि निरीक्षण के दौरान चिह्नित सभी बिंदुओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराते हुए यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट यात्री सेवा, आधुनिक सुविधाएँ एवं स्वच्छता उत्तर रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
मौके पर ये अफसर व कर्मचारी रहे शामिल
मौके पर लखनऊ मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, वाराणसी स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता सहित संबंधित पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.