PM MODI करेंगे ‘एमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन
तीन दिवसीय आयोजन में 3,000 से अधिक प्रतिभागी
नई दिल्ली, 2 नवम्बर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 3 नवम्बर को सुबह 9:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘एमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिक और तकनीकी समुदाय को संबोधित भी करेंगे।
₹1 लाख करोड़ के रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन फंड की घोषणा
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश के अनुसंधान और नवाचार तंत्र को नई दिशा देने वाले ₹1 लाख करोड़ के “रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) स्कीम फंड” की शुरुआत करेंगे। इस योजना का उद्देश्य भारत में निजी क्षेत्र-प्रधान अनुसंधान और विकास इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है, जिससे देश की नवाचार क्षमता वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सके।
तीन दिवसीय आयोजन में 3,000 से अधिक प्रतिभागी
ESTIC 2025 का आयोजन 3 से 5 नवम्बर तक किया जाएगा। इसमें 3,000 से अधिक प्रतिभागी — शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, नोबेल पुरस्कार विजेता और युवा नवोन्मेषक शामिल होंगे।
11 प्रमुख विषयों पर होगा विमर्श
कॉन्क्लेव में विज्ञान और तकनीक के 11 प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं:
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- बायो-मैन्युफैक्चरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण
- क्वांटम विज्ञान एवं तकनीक
- उभरती कृषि तकनीकें
- ऊर्जा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
- एडवांस्ड मटेरियल्स एवं मैन्युफैक्चरिंग
- ब्लू इकोनॉमी, डिजिटल कम्युनिकेशन, स्वास्थ्य और चिकित्सा तकनीक, और स्पेस टेक्नोलॉजी।
नवाचार और सहयोग का मंच
तीन दिवसीय यह आयोजन वैज्ञानिकों, उद्योग जगत और युवा नवोन्मेषकों के बीच सहयोग और तकनीकी साझेदारी का मंच बनेगा। इसमें वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल चर्चा, प्रस्तुतीकरण और टेक्नोलॉजी शोकेस आयोजित किए जाएंगे, जो भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को और सशक्त करेंगे।
Comments are closed.