DPA बाराबंकी की नई कार्यकारिणी में KK सिंह अध्यक्ष व राकेश तिवारी मंत्री बने, सभी ने ली शपथ
सभी विजयी प्रत्याशियों को DPA के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय पांडेय ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Lucknow/Barabanki: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) की जनपद शाखा बाराबंकी की नई कार्यकारिणी में KK सिंह अध्यक्ष और राकेश कुमार तिवारी मंत्री चुने गए हैं। इसके साथ ही सभी आठ पदों पर विजयी प्रत्याशियों को प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं DPA के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
अजय पांडेय की देखरेख में हुआ चुनाव

अजय पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसके बाद DPA की बाराबंकी जनपद इकाई की नयी कार्यकारिणी गठित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि संवंर्ग की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही हमारा समाजिक दायित्व भी है। उन्होंने हाल ही में विभिन्न राज्यों में कफ सिरफ से बच्चों की हुई मौत पर भी शोक जताया।
बिना डॉक्टर की लिखी कोई दवा न बेंचे साथी

अजय पांडेय ने कहा कि बच्चों की आकस्मिक मृत्यु मिलावटी कफ सिरप के सेवन के कारण हुई। इस पर निजी क्षेत्र के फार्मेसी साथियों को पत्र देकर अपील की गयी कि बिना डॉक्टर की लिखी कोई दवा न बेंचे। उन्होंने आगे कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है और हर वर्ष की भांति अनाथ बच्चों को उपहार देते हैं। इसकी रूपरेखा शनिवार को बलरामपुर अस्पताल में एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक के दौरान तय की जाएगी।
Comments are closed.