बाराबंकी में कम्प्यूटरीकृत टीटीई लॉबी सिस्टम का शुभारंभ, अब डिजिटल तरीके से लगेगी TTE की ड्यूटी

अब डिजिटल किया जा सकेगा रोस्टरिंग, साइन-ऑन एवं साइन-ऑफ जैसी प्रक्रियाओं का संचालन

179

Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बाराबंकी स्टेशन (BBK) के CIT कार्यालय में गुरुवार को कम्प्यूटरीकृत टीटीई लॉबी सिस्टम स्थापित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया है। इस नई प्रणाली के माध्यम से टिकट निरीक्षकों (TTE) की ड्यूटी, रोस्टरिंग, साइन-ऑन एवं साइन-ऑफ जैसी प्रक्रियाओं का संचालन अब डिजिटल किया जा सकेगा।

पारदर्शिता, सटीकता एवं रीयल-टाइम डेटा उपलब्धता सुनिश्चित होगी

इस पहल से कार्यों में पारदर्शिता, सटीकता एवं रीयल-टाइम डेटा उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे संचालनात्मक दक्षता में वृद्धि होगी। कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के लागू होने से अब मैनुअल रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ त्रुटियों में भी कमी आएगी। यह प्रणाली टीटीई कर्मचारियों की ड्यूटी शेड्यूल, विश्राम अवधि तथा कार्य प्रदर्शन की निगरानी को भी और अधिक प्रभावी बनाएगी।

यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने इस प्रणाली को लागू करने के लिए संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि तकनीकी उन्नयन से न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

यह पहल उत्तर रेलवे में चल रहे डिजिटल परिवर्तन अभियान का एक हिस्सा

श्री तिवारी ने बताया कि यह पहल उत्तर रेलवे में चल रहे डिजिटल परिवर्तन अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तकनीकी नवाचारों के माध्यम से कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, गति एवं सुविधा को बढ़ावा देना है।

Comments are closed.