महाप्रबंधक ने अमृत भारत से जुड़े स्टेशनों का किया गहन निरीक्षण, विकास कार्यों का भी लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

130

Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अपने आगमन के दूसरे दिन अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े विभिन्न स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महाप्रबंधक ने व्यासनगर एवं शिवपुर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।

गुड्स ट्रेन का भी किया परीक्षण/जाँच

शिवपुर निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मार्ग में संचालित एक गुड्स ट्रेन का भी परीक्षण/जाँच किया। इसके बाद उन्होंने बाबतपुर, जाफराबाद एवं मडियाहू स्टेशनों का गहन निरीक्षण करते हुए इनके पुनर्विकास कार्यों और यात्री सुविधा विस्तार की समीक्षा की।

सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। महाप्रबंधक ने जंघई स्टेशन का निरीक्षण कर मीडिया से संवाद किया तथा स्टेशन विकास की जानकारी साझा की।

फूलपुर एवं कुंडा हरनामगंज स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से किया संवाद

Lucknow
Lucknow

इसी क्रम में फूलपुर एवं कुंडा हरनामगंज स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। महाप्रबंधक ने अंत में ऊंचाहार स्टेशन पर भी मीडिया से संवाद किया और विकास कार्यों की समीक्षा की।

अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक की दिशा में भारतीय रेल की एक ऐतिहासिक पहल

Lucknow
Lucknow

महाप्रबंधक ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना यात्रियों को अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने की दिशा में भारतीय रेल की एक ऐतिहासिक पहल है। इसके अंतर्गत चयनित स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त होगा। इस निरीक्षण कार्यक्रम में लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

Comments are closed.