शालिनी सिंह को RLD में मिली महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कापिलावाई ने पत्र के माध्यम से दी यह जानकारी

174

Lucknow: लखनऊ की शालिनी सिंह को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary) नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कापिलावाई ने पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है।

प्रकोष्ठ और पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगी शालिनी सिंह

इंदिरा कापिलावाई ने विश्वास जताया है कि शालिनी सिंह अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने दी बधाई

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि “श्रीमती शालिनी सिंह का यह दायित्व निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री (स्वतंत प्रभार) भारत सरकार श्री जयंत चौधरी जी के हाथों को मज़बूत करेगा। उनके नेतृत्व और समर्पण से राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगी।”

महिला प्रकोष्ठ और पार्टी दोनों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शालिनी सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी दोनों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

शालिनी सिंह के नेतृत्व से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी को निरंतर मिलेगी मजबूती

इसी क्रम में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच अंबुज पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह तथा शैलेश सिंह ने भी संयुक्त रूप से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि शालिनी सिंह के नेतृत्व से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी को निरंतर मजबूती मिलेगी। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी।

 

Comments are closed.