रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सस्ता हुआ ‘रेल नीर’, अब इतने कम कीमत में मिलेगा पानी का बोतल!

भारतीय रेलवे ने GST के स्लैब्स में हुए बदलाव के बाद रेल नीर की बोतल के दाम कम करने का लिया फैसला

656

Lucknow, (Mukesh Kumar): ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेन में बिकने वाला ‘रेल नीर’ का पानी सस्ता हो गया है। GST कम होने की वजह से 15 रुपये की बिकने वाली पानी अब 14 रुपये की मिलेगी।

रेल नीर कंपनी की पानी की बोतल 9 रुपये में मिलेगी

इसके अलावा 10 रुपये में बिकने वाली रेल नीर कंपनी की पानी की बोतल 9 रुपये में कर दी गई है। भारतीय रेलवे ने GST के स्लैब्स में हुए बदलाव के बाद रेल नीर की बोतल के दाम कम करने का फैसला लिया।

ये संशोधित दरें मण्डल के सभी स्टेशनों व ट्रेनों में अनिवार्य रूप से लागू

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि इन संशोधित दरों का पालन मण्डल के सभी स्टेशनों व ट्रेनों में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने शनिवार को X पर पोस्ट किया, ”सफर में सेहत और बचत, दोनों साथ। मिनरल्स से भरपूर पानी-रेल नीर अब और भी किफायती।”

22 सितंबर से होगा लागू

एक लीटर रेल नीर पानी की बोतल में एक रुपये की कटौती करके 14 रुपये की कर दी गई है, जबकि आधे लीटर वाले पानी की बोतल को 9 रुपये किया गया है। नया रेट 22 सितंबर से देशभर में लागू हो जाएगा।

अब सिर्फ पांच और 18 प्रतिशत की दरें ही होंगी लागू

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने टैक्स स्लैब्स में बदलाव किया था। अब सिर्फ पांच और 18 प्रतिशत की दरें ही लागू होंगी। नवरात्रि की शुरुआत यानी कि 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू हो जाएंगी।

Comments are closed.