उन्नाव जंक्शन पर टीटीई लॉबी में बायोमैट्रिक सिस्टम शुरू

लॉबी प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने का प्रयास

484

Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने उन्नाव जंक्शन स्थित टीटीई लॉबी में बायोमैट्रिक डिवाइस स्थापित कर एक नई व्यवस्था की शुरुआत की। इस डिवाइस के माध्यम से अब टीटीई व अन्य संबंधित कर्मचारी साइन-ऑन और साइन-ऑफ की प्रक्रिया बायोमैट्रिक तरीके से करेंगे।

इस व्यवस्था से लॉबी प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी

Lucknow
Lucknow

अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से लॉबी प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी। कर्मचारियों की उपस्थिति का अद्यतन रिकार्ड वास्तविक समय (Real Time) में उपलब्ध रहेगा।

कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने और कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की पहल

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने और कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। रेल मंडल का मानना है कि इस कदम से न केवल कार्य संस्कृति में सुधार होगा बल्कि भविष्य में प्रशासनिक प्रक्रियाएँ भी और सरल होंगी।

Comments are closed.