रेलवे ने बदला रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है नया नियम

अब पहले 15 मिनट सिर्फ आधार यूजर कर पाएंगे टिकट बुकिंग

112

नई दिल्ली,

आम यात्रियों को टिकट रिजर्वेशन प्रणाली का सीधा लाभ दिलाने और अवांछित तत्वों द्वारा इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से सामान्य आरक्षण (General Reservation) खुलने के पहले 15 मिनट में ऑनलाइन टिकट बुकिंग केवल आधार (Aadhaar) से सत्यापित यूजर्स ही कर सकेंगे। यह सुविधा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पीआरएस काउंटर (PRS Counters) से टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, पहले की तरह सामान्य आरक्षण खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक रेलवे के अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे ने सीआरआईएस (CRIS) और आईआरसीटीसी (IRCTC) को सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, आम जनता तक इस बदलाव की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

यह कदम टिकटों की उपलब्धता को आम लोगों तक पहुंचाने और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है।

Comments are closed.