LUCKNOW: GDS ने पोस्ट ऑफिस में ही फांसी लगाकर दी जान, अफसरों की डांट-फटकार से आहत था कर्मचारी

लखनऊ में उसकी यहां GDS पद पर हुई थी तैनाती

194

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार): यूपी की राजधानी लखनऊ में अफसरों की डांट-फटकार से आहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) अंकित (21) ने पोस्ट ऑफिस में ही फांसी लगाकर जान दे दी। गुरूवार सुबह महानगर स्थित पोस्ट ऑफिस में उसके शव को लटकता देख हड़कंप मच गया। इससे विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

लखनऊ में उसकी GDS पद पर हुई थी तैनाती

अंकित मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही लखनऊ में उसकी यहां GDS पद पर तैनाती हुई थी। पुलिस ने अंकित की मौत की जानकारी उसके दोस्तों के माध्यम से परिजनों को दी है। शाम तक परिजन लखनऊ पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों CI दिलीप पाण्डेय और प्रवर अधीक्षक डाकघर लखनऊ सचिन चौबे ने महानगर पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया था। इस दौरान GDS अंकित को डांट- फटकार लगाई थी। परिजनों और सहकर्मियों के मुताबिक, इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

दोषी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी-पुलिस

बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न से आहत अंकित ने गुरूवार सुबह पोस्ट ऑफिस परिसर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजहों की विस्तार से जांच की जा रही है। दोषी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, डाकघर के छत पर एक कमरे में अंकित अकेले रहता था। वह यहां पहरेदारी भी करता था। सहकर्मी जब पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से उसे फंदे से लटकता देखा तो होश उड़ गए।

न जाने किस मानसिक तनाव से उसने इतना बड़ा कदम उठाया..?

पुलिस को जानकारी दी गई। स्टाफ के लोगों ने बताया कि अंकित हंसी मजाक किया करता था।न जाने किस मानसिक तनाव की वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अंकित की मौत की सूचना मिलने के बाद लखनऊ डाक सेवा में नौकरी कर रहे हरियाणा के कई दोस्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। साथी सुरेश धनकर ने बताया की उसकी अंकित से अंतिम बार रविवार को बात हुई थी। हाल- चाल लिया और काम की बात हुई थी। रविवार को अक्सर मुलाकात होती थी। अंकित मिलनसार था। सुबह पोस्ट ऑफिस के अफसर से उसकी आत्महत्या की जानकारी मिली। अंकित के परिवार में पिता और एक बहन है। मां की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।

Comments are closed.