इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों ने शनिवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर बकाए व आउटसोर्स कर्मियों के मिल रहे मानदेय में अंतर से अवगत कराया। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने संगठन को कर्मचारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया।
नगर आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात में मिला आश्वासन
यह जानकारी कर्मचारी संघ लखनऊ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने दी। मोहम्मद रेहान ने बताया कि निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय में नगर आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की गई।
ये पदाधिकारी व कर्मी रहे मौजूद
मौके पर संगठन के संरक्षक कंचन सक्सेना, महामंत्री रमेश चौरसिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रचार मंत्री ओमकार राजभर, राजीव रतन राय, अमित शुक्ला, कृष्ण मगन सिंह, शीलभंग सिंह, मंत्री मंगल सिंह, संतोष दुबे समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
Comments are closed.