इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को नव-नियुक्त नगर आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हे लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों के मांगों के निस्तारण पर सहमति जताई। कर्मचारी संघ के लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं महामंत्री राम अचल सहित सभी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संस्था एवं कर्मचारियों की समृद्धि एवं प्रगति का प्रतीक बोनसाईं पौधा भी भेंट किया।
निगम प्रशासन के आशा अनुरूप पूर्व की तरह और ऊर्जा के साथ काम करेंगे कर्मचारी
यह जानकारी कर्मचारी संघ के कार्यालय प्रभारी शत्रोहन लाल बाल्मीकि ने दी। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर आयुक्त को आश्वस्त किया कि निगम प्रशासन के आशा अनुरूप पूर्व की भांति अधिकारी एवं कर्मचारी और अधिक ऊर्जा व आपसी सामंजस्य से अपना योगदान देते रहेंगे। जिससे नागरिकों में संस्था व कर्मचारियों की छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके। कर्मचारियों की लम्बित मांगों का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने के आश्वासन पर सभी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अफसर रहे मौजूद, संघ के ये पदाधिकारी व कर्मचारी भी हुए थे शामिल
मौके पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव व अरुण कुमार गुप्त भी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारी संघ के संरक्षक राम चन्दर यादव, उपाध्यक्ष शमील एखलाक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, सयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, सहायक मंत्री जाकिर अली, मनीष चंद्र पाल, सदस्य कार्यकारिणी मोहम्मद शमशाद, पवन पाल, सुखदेव यादव शामिल रहे।
Comments are closed.