UP में 22 जिलों के CMO कर रहे मनमानी, CM योगी से शिकायत, कोविड कर्मियों को अन्य योजना में नहीं करते समायोजित, दूसरों को करते हैं भर्ती
सीएम से मामले में तत्काल उचित निर्देश जारी करने की भी मांग, आदेश जारी होने के बावजूद नहीं सुनते CMO
Indinewsline, Lucknow:
आदेश जारी होने के बावजूद कोविड कर्मचारियों को किसी भी अन्य योजना में समायोजित नहीं करने वाले 22 जिलों के CMO की मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। साथ ही मामले में तत्काल उचित निर्देश जारी करने की भी मांग की है। इसके लिए संयुक्त आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संघ उप्र की ओर से सीएम को पत्र भेजा गया है।
प्रमुख सचिव एवं NHM निदेशक ने कई बार जारी किए थे आदेश
संघ के प्रदेश महामंत्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान तैनात किए गए कोविड कर्मियों के समायोजन के संदर्भ में चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक द्वारा कई बार आदेश जारी किया गया था। प्रमुख सचिव ने आदेश में यह कहा था कि जनपदों में कार्य कर रहे कोविड कर्मचारियों को किसी भी अन्य योजना में समायोजित किया जाए। किसी भी हाल में उनकी सेवाएं रुकनी नहीं चाहिए। मगर, कुछ मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों का समायोजन नहीं किया जा रहा है।
Related Posts