निगम बनाकर समायोजित किये जाएंगे आउटसोर्स कर्मी, सुभासपा श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने सीएम योगी का जताया आभार
श्रम प्रकोष्ठ के यूपी अध्यक्ष रितेश मल्ल ने सीएम से की थी मुलाकात
Indinewsline, Lucknow:
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में श्रम प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात कर निगम बनाकर उसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समायोजित करने के निर्णय के लिए आभार जताया है।
निगम में पिछड़े, दलितों, शोषित, वंचितों एवं कमजोरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सराहनीय
रितेश मल्ल ने बताया कि निगम में पिछड़े, दलितों, शोषित, वंचितों एवं आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सराहनीय है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई समय पर सुनिश्चित कराते हुए उनके लाभ तत्काल दिए जाने की भी बात कही गई है।
Related Posts
