लखनऊ शहर के पार्कों को सजाने वाले नगर निगम के प्रधान माली सेवानिवृत्त, कर्मचारी संघ ने अपने संरक्षक को दिया सम्मान, हुई विदाई

सभी पुष्प प्रदर्शनी में अपनी मेहनत के बल पर महापौर, नगर आयुक्त, पार्षदों और कॉलोनी निवासियों ने किया है सम्मानित

0 466

Indinewsline, Lucknow:
पुष्प प्रदर्शनी में अपनी मेहनत से शहर भर के पार्कों को सजाने में लगातार सम्मानित होने वाले प्रधान माली व नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के संरक्षक राम चन्दर यादव ‘गुड्डू’ 60 वर्ष की आयु पूरा करने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत हो गए थे। लालबाग स्थित नगर निगम में संगठन की तरफ से शनिवार को संघ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें विदाई दी गई।

माली समाज व चतुर्थ श्रेणी की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष उठाते रहे श्री रामचन्दर


नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम चन्दर यादव पदाधिकारी के रूप में संगठन में लगभग 12 वर्षों से जुड़े रहे। वह अपने समकक्ष माली समाज व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष उठाते रहे।

नगर निगम की सभी पुष्प प्रदर्शनी में अपनी मेहनत के बल पर सुन्दर नैय्यर पार्क, ई-पार्क महानगर के लिए उन्हें महापौर, नगर आयुक्त, पार्षदों और कॉलोनी निवासियों द्वारा कई बार प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिये नगर निगम एवं स्व-सेवी संस्थाओं द्वारा भी कई प्रशस्ति पत्र दिये गये।

संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने यादगार के रूप में स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित


इस दौरान आनन्द वर्मा व संघ के महामंत्री राम अचल ने यादगार के रूप में राम चन्दर यादव को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संघ के उपाध्यक्ष शमील अखलाक़ ने बताया कि सभी वक्ताओं ने श्री राम चन्दर यादव जी का फूलों की माला से स्वागत कर अपना वक्तव्य रखा।

इन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर दी बधाई


कार्यक्रम में मो. शोएब, हेमन्त कुमार उपाध्यक्ष, सलाहकार अब्दुल तनवीर, विजय लक्ष्मी, मिर्जा इरशाद बेग, मंत्री रेखा यादव, संगठन मंत्री निखिलेश खरे, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, कार्यालय मंत्री शत्रुहन लाल, कोषाध्यक्ष यश गुप्ता, ज़ाकिर अली, मनीष पाल, सुखदेव यादव, मो. शमशाद, अर्क गौतम, कार्यकारिणी सदस्य पवन पाल, वरिष्ट कर्मचारी उदय प्रताप त्रिपाठी, शिव शंकर राय, राम बाबू, अनूप यादव, बलराम सिंह यादव सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने राम चन्दर यादव का माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अर्जुन यादव ने किया।

Leave A Reply